-->
गंडक नदी का गिरा जल स्तर,पानी के अभाव में नौका विहार बंद।

गंडक नदी का गिरा जल स्तर,पानी के अभाव में नौका विहार बंद।



पर्यटक हो रहे निराश, 1 महीने तक नदी में रहेगा पानी का अभाव।

वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

बिहार के इकलौते वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना से सटकर बहने वाली गंडक नदी के जलाशय में अमूमन सालों भर पानी लबालब भरा रहता है। इस कारण पर्यटन को केंद्र में रखकर सरकार ने गंडक बराज के जलाशय में पर्यटकों के लिए नौका विहार की व्यवस्था की

है। वाल्मीकिनगर की हसीन वादियों का भ्रमण करने वाले पर्यटक अनिवार्य रूप से अपने टूर पैकेज में नौका विहार को भी शामिल करते हैं, लेकिन गंडक बराज के जलाशय में पानी की कमी के कारण नौका विहार बंद है। इससे पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है। नदी का जलस्तर नीचे चला गया है। इस कारण जलाशय में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

यहां प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक सैलानी नौका विहार के लिए पहुंचते

हैं। इसे पैकेज टूर में भी शामिल किया गया है, लेकिन पानी नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लग रही है।इस बाबत गंडक बराज के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि बाढ़ अवधि के पूर्व गंडक बराज का मेंटेनेंस किया जाता है। वर्तमान में रवि फसल के लिए पानी की आवश्यकता नहीं है। गंडक नदी के पेटी में बाढ़ पूर्व मेंटेनेंस किया जाता है, तथा इसके तहत हर साल फाटकों की मरम्मत कराई जाती है। इसके बाद जलाशय को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जो पर्यटन सीजन तक जलस्तर कायम रहेगा।हर साल पानी न होने की वजह से होती है दिक्कत-: वाल्मीकिनगर रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि फिलहाल पर्यटकों के लिए गंडक नदी में नौकायन सेवा बंद है। गंडक बराज के जलाशय में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण नौका विहार को बंद कर दिया गया है। पानी की कमी के कारण बराज में पानी में डूबी रेत भी बाहर आ गई है। वीटीआर के टूर पैकेज में नौकायन को भी शामिल किया गया है। गंडक बराज में रूटीन वर्क हर साल होता है। इस साल भी यह काम जारी है। जिसके कारण फिलहाल जलापूर्ति को बंद कर दिया गया है। एक माह बाद पर्यटक नौका विहार का आनंद उठा सकेंगे।

0 Response to "गंडक नदी का गिरा जल स्तर,पानी के अभाव में नौका विहार बंद।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article