-->
प्रकृति की गोद में बसा वाल्मीकिनगर आजकल देसी- विदेशी पर्यटकों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। वाल्मीकिनगर भ्रमण के लिए देश-विदेश से पर्यटकों की टीम पहुंच रही है।

प्रकृति की गोद में बसा वाल्मीकिनगर आजकल देसी- विदेशी पर्यटकों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। वाल्मीकिनगर भ्रमण के लिए देश-विदेश से पर्यटकों की टीम पहुंच रही है।



वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

वीटीआर भ्रमण पर चंडीगढ़ से पहुंचा ट्रांसजेंडरों का जत्था

 वीटीआर की खूबसूरती देख हुए रोमांचित 

 ट्रांसजेंडरों ने कहा- ऑल द बेस्ट वीटीआर 

प्रकृति की गोद में बसा वाल्मीकिनगर आजकल देसी- विदेशी पर्यटकों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। वाल्मीकिनगर भ्रमण के लिए देश-विदेश से पर्यटकों की टीम पहुंच रही है। शुक्रवार को चंडीगढ़ से ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) का जत्था वीटीआर भ्रमण पर पहुंचा। किन्नरों ने जंगल कैंप पहुंच इको पार्क सहित गंडक नदी के किनारे बने पाथवे की सराहना करते हुए बिहार सरकार की पहल का सराहना किया। इस दौरान किन्नरों ने जंगल सफारी कर जंगल के खूबसूरती का आनंद उठाया। वीटीआर के जंगल में स्थित धार्मिक स्थलों पर पहुंच किन्नरों ने अपने अंदाज में नाच गान कर भगवान जटाशंकर, कौलेश्वर धाम एवं माता नर देवी में माथा टेका। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए वीटीआर को ऑल द बेस्ट कहा। ट्रांसजेंडर में तमन्ना रानी, खुशी कुमारी, चंदा कुमारी, रिया किन्नर ने कहा कि नेटवर्किंग के माध्यम से वाल्मीकि नगर की खूबसूरती का पता चला और हम लोग बेझिझक यहां की खूबसूरती को निहारने के लिए यहां पहुंच गए हैं।

0 Response to "प्रकृति की गोद में बसा वाल्मीकिनगर आजकल देसी- विदेशी पर्यटकों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। वाल्मीकिनगर भ्रमण के लिए देश-विदेश से पर्यटकों की टीम पहुंच रही है।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article