-->
चरखारी पुलिस ने जुआ खेल रहे 08 को किया गिरफ्तार।

चरखारी पुलिस ने जुआ खेल रहे 08 को किया गिरफ्तार।

 


 सुरेश विश्वकर्मा मंडल ब्यूरो महोबा।महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन चेकिंग एवं गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम् व क्षेत्राधिकारी चरखारी रविकांत गौड़ के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चरखारी गणेश कुमार द्वारा गठित के उ0नि0 विनोद कुमार सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेल रहे 08 नफर अभियुक्तगणों को ग्राम भटेवरा कला पुराना आंगनबाड़ी के पास से मय मालफड़ 4,800/- रू., 52 अदद ताश पत्ते व जामातलाशी 1105 रू0 के साथ गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 129/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

0 Response to "चरखारी पुलिस ने जुआ खेल रहे 08 को किया गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article