मंहगाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध समाज वादी पार्टी ने की धरना सभा प्रदर्शन।
सोमवार, 26 मई 2025
Comment
बरहज देवरिया- सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनूघाट चौराहे पर समाज वादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महंगाई भ्रष्टाचार,लुट, चोरी डकैती, हत्या,को लेकर किया धरना सभा प्रदर्शन,सोनूघाट से बरहज सड़क मार्ग, करूअना मेहरा सलेमपुर मार्ग तथा पकड़ी, बराव, मोहरा समोगर मोहन सेतु, पीपा पुल आवा गमन हेतु बहाल किया जाय ,पीपा पुल लगने वाले धनराशि की जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो,बृद्धा,विधवा पेंशन सभी का बहाल हो ,राशन कार्ड,आंगन वाड़ी , शिक्षा मित्र आरक्षण की जांच हो को लेकर अन्य विन्दुओं पर जमकर जनसमस्याओं को सभा मे जगाये रखने का कार्य समाजवादी पार्टी ने किया। इस कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता स्वामी नाथ यादव , अध्यक्षता कर रहे हृदय शंकर यादव, संचालन देशराज यादव ने किया। इस सभा में मुरली मनोहर जायसवाल,कलक्टर शर्मा जिला पंचायत सदस्य,प्रभा भारती सदस्य जिला पंचायत बैतालपुर, सुबास मिश्रा, रामभरोसा यादव,हरिशरण पासवान,हीरा प्रसाद मास्टर ,विजय शंकर , मंसूरहसन ,बाबुलाल यादव,आदि मौजूद रहे।
UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य
0 Response to "मंहगाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध समाज वादी पार्टी ने की धरना सभा प्रदर्शन।"
एक टिप्पणी भेजें