-->
एसएसबी ने गश्त के दौरान 50 बोरी से लदा वाहन पकड़ा

एसएसबी ने गश्त के दौरान 50 बोरी से लदा वाहन पकड़ा


रिपोर्ट- स्थानीय संपादक मोहम्मद इलियास 

नेपाल सीमा पर यूरिया तस्करी का भंडाफोड़ एसएसबी ने गश्त के दौरान 50 बोरी से लदा वाहन पकड़ा, तीन गिरफ्तार लखीमपुर खीरी में किसान यूरिया खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, वहीं भारत से नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी हो रही है। एसएसबी ने गश्त के दौरान 50 बोरी यूरिया खाद से लदे एक वाहन को पकड़ा है एसएसबी कैंप डांगा पर तैनात सहायक कमांडेंट रौनक त्यागी ने बताया कि वह अपने पांच कर्मियों के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान उन्होंने बेलराया से आती हुई एक बोलेरो वाहन (UP 31T 2628) को रोका। जांच में पता चला कि पिकअप में लगभग 50 बोरी भारत यूरिया खाद लदी हुई थी वाहन में चालक सहित तीन व्यक्ति मौजूद थे। इनकी पहचान योगेश कुमार (34), राम कुमार (40) और फूल राम (30) के रूप में हुई। तीनों बेला परसुआ के निवासी हैं। वाहन चालक ने बताया कि वह खाद बेलापरसुआ ले जा रहे थे। घटना स्थल भारत-नेपाल सीमा से लगभग 3.5 किलोमीटर की दूरी पर है वाहन चालक से जब खाद का बिल मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। वाहन की जाने की दिशा नेपाल की तरफ थी। एसएसबी ने संबंधित विभाग को सूचना देकर पकड़े गए खाद से लदे वाहन को अवैध निर्यात/तस्करी के संदेह के आधार पर कस्टम ऑफिस तिकोनिया को सौंप दिया।

0 Response to "एसएसबी ने गश्त के दौरान 50 बोरी से लदा वाहन पकड़ा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article