-->
थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी को कस्बेवासियों ने दी भावभीनी विदाई, संभालेंगे एटा देहात कोतवाली की कमान

थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी को कस्बेवासियों ने दी भावभीनी विदाई, संभालेंगे एटा देहात कोतवाली की कमान



मारहरा। मारहरा थाने में लगभग 2 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी का तबादला एटा देहात कोतवाली में थानाध्यक्ष के पद पर हो गया है। शुक्रवार को कस्बे के संभ्रांत लोगों और पुलिस स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।  

इस दौरान कस्बेवासियों ने फूल-मालाओं से लादकर और मिठाई खिलाकर थानाध्यक्ष को विदा किया। लोगों ने कहा कि कृष्णकांत लोधी के कार्यकाल में कस्बे में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा और आमजन को न्याय मिला। उनके सौम्य व्यवहार और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण वह जनता के बीच लोकप्रिय रहे।  

विदाई समारोह में व्यापार मंडल, अधिवक्ता संघ और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि मारहरा में रहते हुए उन्होंने चोरी, अवैध शराब और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।  

थानाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मारहरा की जनता का सहयोग हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।  

पुलिस स्टाफ ने भी उन्हें गुलदस्ते भेंट कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कस्बेवासियों ने कामना की कि वह एटा देहात में भी इसी तरह कानून व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी परवेज जुबेरी विजय कुमार शास्त्री राहुल भारद्वाज मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत अक्षत राठी भूदेव सिंह लोधी गौरव गुप्ता असलम खान गौरव गुप्ता उर्फ गोल्डी तमिल कुरेशी शोएब खान बबलू चौधरी अनिल यादव प्रेमचंद साहू बहुत संख्या में मारहरा के गढ़ मान्य व्यक्ति मौजूद रहे

0 Response to "थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी को कस्बेवासियों ने दी भावभीनी विदाई, संभालेंगे एटा देहात कोतवाली की कमान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article