जिला कारागार का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश जेल में बंद बंदियों से किया संवाद
मंगलवार, 29 जुलाई 2025
Comment
ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन बाराबंकी। जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने कारागार की बैरकों जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों व वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम महिला बैरक सहित किशोर सदन में 18 से 21 वर्ष आयु के किशोर रखे जाते है जिसमे सघन चेकिंग करते हुए ही साथ में कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया तो वही डीएम व एसपी ने बंदियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना गया। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित हों एवं बंदियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक व जेलर सहित कारागार कर्मी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0 Response to "जिला कारागार का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश जेल में बंद बंदियों से किया संवाद "
एक टिप्पणी भेजें