वृहद पौधरोपण कर जल शक्ति मंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम चल रहे अभियान पर दिया बल
ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन बाराबंकी। जनपद में चल रहे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राज्यमंत्री खाद्य एवं रशद विभाग सतीश चंद्र शर्मा के साथ रामसनेहीघाट तहसील के मौजा सुवागाढ़ा में नहर विभाग की भूमि पर पौधरोपण कर अभियान पर बल दिया रामसनेहीघाट में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए मंत्री ने कहा कि वृक्ष धरती की श्वास हैं जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु एवं हरियाली प्रदान करते हैं ऐसे अभियानों के माध्यम से समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर शारदा सहायक सिंचाई खंड द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें बरगद, पीपल, आम, बेल, नीम और पाकड़ के पौधे लगाए गए मंत्री ने स्वयं बरगद, पीपल व पकड़िया के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में एमएलसी अंगद सिंह अधिशासी अभियंता नहर एवं सिचाई विभाग राजीव कुमार, तहसीलदार महिमा मिश्रा, नायब तहसीलदार सुधाकर पांडे एवं खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक की सहभागिता भी रही।

0 Response to "वृहद पौधरोपण कर जल शक्ति मंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम चल रहे अभियान पर दिया बल"
एक टिप्पणी भेजें