पुलिस की तानाशाही: नाबालिग को घर से घसीट कर बाहर निकाला, फिर पीटा
सीसीटीवी मे दर्ज हुई पिटाई की कहानी, नाबालिग जिला अस्पताल में भर्ती
विवेक राज शक्तेल • ब्यूरो चीफ कटनी। कटनी पुलिस कब अपनी सीमा रेखा लांघ जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। तमाम दिशा निर्देश और नियमों को ताक पर रख नाबालिग की पिटाई तक कर दे, तो कटनी वालों को हैरान नहीं होना चाहिए। दो दिन पहले कटनी पुलिस ने एक बार फिर ऐसा किया है। शहर के अल्फर्ट गंज मे ऐसी घटना सामने आई है। दरअसल यहाँ मकान मालिक और किरायदार का विवाद है। मकान की बिक्री हो गई है, और किरायदार परिवार ने मकान खाली नहीं किया है। लेकिन इस मामले को कानूनी समाधान निकालने की जगह ननि अफसर, नेता और पुलिस के गठजोड़ का खेल चल रहा है। लिहाजा, ननि के कर्मी घर को जर्जर बताते हुए गिराने पहुँच गए और आधा दर्जन पुलिसकर्मी सुरक्षा के नाम पर पहुँच गए। उसके बाद बिना सूचना जबरिया वाली कारवाई शुरू की गई। जब महिला और बच्चों ने विरोध किया, तो उन्हे घसीट कर बाहर निकाला गया। उसके बाद भी जब बच्चे शांत नहीं हुए, तो एक महिला पुलिसकर्मी ने खाकी का रूप दिखाया और नाबालिग बच्ची को पिट दिया। इस घटना क्रम के बीच नाबालिग बेहोश हो गई। उसकी स्थिति इतनी खराब हुई की, उस जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। करीब 36 घंटे से ज्यादा समय से भर्ती है।
भाग खड़े हुए सभी
घर को जर्जर बता खाली कराने का प्रयास किया गया। जिसके लिए लाव लस्कर के साथ सभी पहुँचे थे। लेकिन जब दाव उल्टा पड़ गया और भीड़ जुटी, तो ननिकर्मी और पुलिसकर्मी सभी मौके से भाग खड़े हुए।
सवाल: कैसे पहुची पुलिस
इस पूरे मामले मे बड़ा सवाल है कि पुलिसकर्मी किस के कहने पर मौके पर पहुँच गए। और किसी नाबालिग को घसीट कर उसके निवास स्थल से बाहर करना और पिटाई करना कानून के दायरे मे है।
पहले भी आरोपों मे घिरी कटनी पुलिस
नाबालिग के साथ विधि विरुध आचरण को लेकर पहले भी कटनी पुलिस विवादों मे रही है। गत 31 मई 2025 को तत्कालीन CSP ख्याति मिश्रा के पारिवारिक विवाद मे कटनी पुलिस की इंट्री हुई। इस दौराब भी आरोप लगे कि CSP के बेटे को पुलिस ने पिटा, घसीट कर वाहन की डिग्गी मे डाला गया और थाने लाया गया। इस दौरान पत्रकारों से भी विवाद हुआ और मामला तूल पकडा। उसके बाद DSP प्रभात शुक्ला, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा और कोतवाली TI अजय सिंह पर कार्यवाई की मांग हुई। जिसमे DSP प्रभात शुक्ला, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को जबलपुर अटेच किया गया। लेकिन TI अजय सिंह खुद को बचाने में सफल रहे। अब फिर नाबालिग से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसे दो दिन से दबाने का खेल चल रहा था। अब देखना होगा कि SP महोदय इस मामले में कितनी गंभीरता बरतते हैं।
0 Response to "पुलिस की तानाशाही: नाबालिग को घर से घसीट कर बाहर निकाला, फिर पीटा"
एक टिप्पणी भेजें