राज्य मंत्री पहुंचे जनपद मुख्यालय बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण
रिपोर्ट • कपिल देव यादव UPN टीवी
बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में जाकर पीड़ितों से मिलकर हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।
राज्यमंत्री, जलशक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार/ जनपद के प्रभारी मंत्री, रामकेश निषाद द्वारा जन प्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी घनश्याम मीना व एसपी डॉ दीक्षा शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट में संचालित बाढ़ कंट्रोल रूम तथा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र ब्रह्मा का डेरा आदि का निरीक्षण कर गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं गईं।बाढ़ कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान वर्तमान में यमुना और बेतवा के जलस्तर, राहत सामग्री वितरण, प्रभावित गांव व लोगों की संख्या, स्वास्थ्य एवं बीमारियों के संबंध में प्राप्त शिकायतों आदि के संबंध में जानकारी ली गयी।साथ ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की सतत निगरानी करने व प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र ब्रह्मा के डेरा में मंत्री द्वारा लोगों से वार्ता कर वहां की स्थिति का जायजा लिया गया तथा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई।इस मौके पर निर्देश दिए गए कि बाढ़ क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों व पशुओं को निकाल कर सुरक्षित स्थान/ राहत केंद्रों पर ले जाया जाए तथा बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए। पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों के ठहरने आदि के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।इस अवसर पर मंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राहत के लिए जिला प्रशासन तत्पर है।हमारी सरकार हर तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी, किसी भी प्रकार भी समस्या नहीं होगी।इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राठ विधायिका मनीषा अनुरागी एवं तहसील राठ के उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार द्वारा राठ तिराहे पर सड़क के किनारे शरण लिए लगभग 400 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई।

0 Response to "राज्य मंत्री पहुंचे जनपद मुख्यालय बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण"
एक टिप्पणी भेजें