मिश्रित नगर पालिका उपचुनाव में खिलेगा भाजपा का कमल: बृजेश पाठक
एस के शर्मा सीतापुर। मिश्रिख नगर पालिका परिषद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा भार्गव के पक्ष में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा नैमिष व मिश्रिख में चुनावी सभाओं संबोधित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की मुझे आपका उत्साह देखकर संपूर्ण विश्वास हो गया है की मिश्रिख नगर पालिका परिषद में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने मिश्रिख व नैमिष की जनता को संबोधित करते हुए कहा की नैमिष की धरती धर्म की धरती है और भारतीय जनता पार्टी धर्म के साथ-ही-साथ विकास के नारे पर काम कर रही है ऐसे में मिश्रित क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का विजय होना अनिवार्य है। जिससे नैमिष का विकास किसी भी तरीके से अवरुद्ध न हो सके।
उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि आपको न सिर्फ अपना और अपने परिवार का बल्कि सभी परिचितों से चुनाव की चर्चा करनी है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मजबूत बनाकर विरोधियों की जमानत जप्त करानी है।उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा समाजवादी पार्टी केवल अपना विकास सुनिश्चित करके कार्य कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भारत के कोने-कोने के विकास के लिए प्रतिबध है ऐसे में इस उपचुनाव में भाजपा का कमल खिलने से क्षेत्र के विकास की गारंटी हो जाएगी मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा भार्गव को विजय बनाने की अपील की साथ ही साथ उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से मजबूती से चुनाव लड़ने का आवाहन भी किया
सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा सभी से चुनाव में लगकर भाजपा को विजय बनाने का आवाहन किया गया उन्होंने कहा कि यह चुनाव सनातन के सम्मान का चुनाव है क्योंकि महर्षि दधीच की पूर्ण धरती धर्म से जुड़ी है और भारतीय जनता पार्टी धर्म की ध्वजवाहक है। सभा में मिश्रित वी नैमिष के महंत गण उपस्थित रहे व
सभा को मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे प्रत्याशी सीमा भार्गव सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा संबोधित किया गया।।

0 Response to "मिश्रित नगर पालिका उपचुनाव में खिलेगा भाजपा का कमल: बृजेश पाठक "
एक टिप्पणी भेजें