सम्पूर्णानगर पुलिस टीम ने कृष्णानगर में मिशन शक्ति 5.0 महिला सुरक्षा सम्मान पर दिया जोर
जनपद लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र संपूर्णानगर के कृष्णानगर में दिनांक 05/09/2025 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना की महिला शक्ति टीम द्वारा ग्राम कृष्ण नगर में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के कुशल नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर मेघनाथ यादव द्वारा कृष्णा नगर में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस आरजू वर्मा एवं संदीप कुमार द्वारा 05/09/2025 को मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण ,सम्मान व बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुए अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया महिला एवं बालिकाओं को प्रमुख कानून एवं गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई
UPN TV से संवाददाता प्रियंका की खास रिपोर्ट

0 Response to "सम्पूर्णानगर पुलिस टीम ने कृष्णानगर में मिशन शक्ति 5.0 महिला सुरक्षा सम्मान पर दिया जोर"
एक टिप्पणी भेजें