-->
महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बना लायंस क्लब ऑफ रक्सौल

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बना लायंस क्लब ऑफ रक्सौल



•पहली बार अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष—तीनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिलाओं को सौंपीं

निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार /महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक पहल करते हुए लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने लायन सत्र 2026–2027 के लिए क्लब के तीनों प्रमुख पद—अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष—पर महिलाओं का चयन कर समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में पूर्व अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी को विधिवत पदभार सौंपा। वहीं लायन सीमा बर्णवाल ने सचिव तथा लायन डॉ. भावना चौहान ने कोषाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया। यह समारोह पूर्व अध्यक्ष लायन गणेश धानोठिया के आवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य पूर्व अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ,पूर्व अध्यक्ष लायन शंभु प्रसाद चौरसिया, लायन नारायण रुंगटा, लायन गणेश धानोठिया, लायन पंकज बर्णवाल, पूर्व सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार, लायन संजय गुप्ता तथा लायन सुशीला धानोठिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन बिमल सर्राफ ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मुझे विश्वास है कि नई टीम अपने समर्पण, नेतृत्व और सेवा भावना से क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी तथा समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी ने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर लायंस इंटरनेशनल के मूल मंत्र वी सर्व (हम सेवा करते हैं) को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। आज जब देशभर में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने की बात हो रही है, ऐसे समय में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा तीनों शीर्ष पदों पर महिलाओं को नेतृत्व सौंपना न केवल क्लब के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समाज में समान अवसर, महिला सम्मान और सशक्त नेतृत्व का एक सशक्त संदेश भी है।

0 Response to "महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बना लायंस क्लब ऑफ रक्सौल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article