-->
आज नगर निगम  मेयरअर्चना वर्मा सहित 60 पार्षदों ने ली शपथ

आज नगर निगम मेयरअर्चना वर्मा सहित 60 पार्षदों ने ली शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट _ अजय सिंह उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर UPN TV

आज नगर निगम शाहजहांपुर की नवनिर्वाचित मेयर अर्चना वर्मा एवं 60 पार्षदों को खिरनी बाग परिसर में जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह शपथ दिलाई इस मौके पर जनपद के वित्त मंत्री माननीय सुरेश कुमार खन्ना सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर अर्चना वर्मा ने आज खिरनी बाग स्थित रामलीला मैदान मैं एक समारोह के दौरान शपथ ग्रहण की शपथ ग्रहण में उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उस पर खरा उतर कर दिखाऊंगी सुरेश कुमार खन्ना के सानिध्य मैं विकास की गति भी तेज होगी इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने नवनिर्वाचित अर्चना वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास की गति शाहजहांपुर में और अधिक तेज होगी इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शाहजहांपुर की जनता के भाग्य उसे तो खोल गए थे जिस दिन अर्चना वर्मा को उन्होंने भारी मतों से जीत दिलाई थी उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि शाहजहांपुर में तीन - तीन के मंत्री शाहजहांपुर के विकास में गति की तेज बनाएंगे इस अवसर पर जीपीएल राठौर ने कहा कि शाहजहांपुर में नगर निगम पहली बार बना है इसलिए जिम्मेदारी भी और अधिक बढ़ जाती है पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश ही नहीं बल्कि शाहजहांपुर की विकास की एक नई परिभाषाएं रचेगा।





0 Response to "आज नगर निगम मेयरअर्चना वर्मा सहित 60 पार्षदों ने ली शपथ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article