बरात में नाचने को लेकर जमकर हुआ विवाद दूल्हे के चचेरे भाई की पीटकर हत्या
संवाददाता - ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
योगापट्टी प्रखंड के दोनवार वृत्ति गांव में बरात में नाचने के विवाद में दूल्हे के चचेरे भाई की पीटकर हत्या खुशियां मातम में बदली नहीं हुई दुल्हन की विदाई आपको बता दें कि प्रखंड के दोनवार विती टोला गांव में बरात के दौरान नाचने के क्रम में गांव के एक युवक का पैर जूते से दब जाने से खफा लोगों ने दूल्हे के चचेरे भाई रिजवान आलम 14 वर्षीय को जमकर पीटा वही अगली दिन शुक्रवार को करीब 9:00 बजे बेतिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई हालांकि इस संबंध में शनिचरी थाना अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि रिजवान आलम साठी थाना के साठी गांव के निवासी हैं रिजवान आलम फिरोज आलम के पुत्र थे शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है परिजनों की शिकायत पर मारपीट करने में शामिल विति टोला गांव निवासी खुश मोहम्मद एवं उनके परिवार के अन्य लोगों पर एफ आई आर दर्ज की जा रही है मामला यह है कि साठी गांव से रिजवान के चचेरे भाई साहबदिन मियां की बरात योगापट्टी प्रखंड की विति टोला में गई थी बरातः 11:00 बजे रात में बैंड बाजा के साथ दुल्हन की दरवाजे पर पहुंची जिसमें नाच के दौरान रिजवान का पैर खुश मोहम्मद मियां के बेटे बुलेट पर पड़ गया वहां दोनों में हाथापाई शुरू हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग कर दिया उसके बाद निकाह शुरू हुआ इसी बीच रिजवान लड़की के घर से थोड़ी दूरी पर मौजूद एक दुकान पर कोल्डीन खरीदने गया वहां पर खुश मोहम्मद के परिवार के लोग पहले से मौजूद थे उन्होंने रिजवान को पकड़ लिया घर में ले जाकर उसे मारा-पीटा और बंधक बना लिया मामले की जानकारी होने पर लड़का पक्ष और लड़की पक्ष दोनों वहां पहुंचे फिरोज अपने बेटे रिजवान को अपने गांव वापस लाए वहां रिजवान ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है तब परिजनों ने उसे लेकर बेतिया पहुंचा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इसके बाद परिवार वालों को रो रो कर बुरा हाल है।
![]() |
खुशियां मातम में बदली नहीं हुई दुल्हन की विदाई
0 Response to "बरात में नाचने को लेकर जमकर हुआ विवाद दूल्हे के चचेरे भाई की पीटकर हत्या"
एक टिप्पणी भेजें