-->
कचड़े का ढेर बना नवलपुर बाजार  साफ-सफाई से लेकर विकास के कार्यों में शिथिलता आ रही है नजर

कचड़े का ढेर बना नवलपुर बाजार साफ-सफाई से लेकर विकास के कार्यों में शिथिलता आ रही है नजर

 ब्यूरो रिपोर्ट_ त्रिलोचन शरण मिश्रा सम्पादक बिहार


योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत नवलपुर पंचायत के नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर बाजार में जगह-जगह कचरे के ढेर होने के कारण बाजार में दुकानदारों से लेकर ग्राहकों और आने जाने वाले राहगीरों को दूषित वातावरण का सामना करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में कचरा प्रबंधन नहीं होने से नवलपुर बाजार में आक्रोश का माहौल बना हुआ है स्थानीय लोगों की माने तो सब्जी की दुकान के सड़े हुए आलू और प्याज मुर्गा का मांस बेचने वाले दुकानदारों द्वारा मुर्गा का पंख और चमड़ा तथा बकरे का मांस बेचने वाले दुकानदारों द्वारा बकरे की आंत से निकला हुआ कचरा और मल बाजार में स्थित इंटर कॉलेज के बगल में थाना के बगल में सड़क पर व स्थान के समीप जगह जगह फेकने एवं एकत्रित होने से दूषित वातावरण मे लोगों को जीना पड़ रहा है ।थाना के पास बना शौचालय जो बरसों से बंद पड़ा है कि सामने भी कचरे का ढेर लगा हुआ है जबकि शौचालय के बगल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है जिसमें मरीजों के स्वास्थ्य पर दूषित वातावरण का प्रभाव पड़ता है ।ऐसी स्थिति में नवलपुर बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है दूसरी तरफ नवलपुर पंचायत के क्रमशः 15 वार्डों में सड़क की व्यवस्था भी सही नहीं है जगह-जगह सड़क टूट जाने से हल्की बरसात होने पर भी जलजमाव और सड़कों पर बिखरे कचरे से और उसके सड़ने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है सूत्रों की माने तो नवलपुर वार्ड नंबर 7 एवं 9 मे नवनिर्मित सड़क टूटती हुई नजर आ रही है तो वही नवनिर्मित नाले का ढक्कन टूट गया है जबकि स्थानीय लोगों की माने तो नाली का निर्माण हुए अभी 2 माह भी नहीं हुए वही ग्राम पंचायत नवलपुर के मुखिया ने बताया कि कचरा प्रबंधन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर वरीय पदाधिकारियों तक आवेदन देकर भूमि की मांग की गई है लेकिन प्रखंड के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं करने की वजह से कचरा प्रबंधन में परेशानी आ रही है दूसरी तरफ वार्ड नंबर 7 में बनी सड़क और नाले में गुणवत्तापूर्ण कार्य का अभाव होने के चलते संवेदक से शिकायत की गई है और सड़क एवं नाले सही ढंग से निर्माण कराने की पहल भी की गई है स्थानीय वार्ड सदस्यों ने बताया कि संवेदक के द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर मुखिया द्वारा फटकार भी लगाई गई है और सड़क का कार्य सही ढंग से कराने का आदेश भी दिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सर्वेक्षण करने से पता चला कि संपूर्ण पंचायत में कचरा प्रबंधन से लेकर सडक नाले और गलियों की साफ सफाई में अनियमितता बरती जा रही है तथा विकास के कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है जो सर्वथा अनुचित और निंदनीय है।



0 Response to "कचड़े का ढेर बना नवलपुर बाजार साफ-सफाई से लेकर विकास के कार्यों में शिथिलता आ रही है नजर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article