भाजपा द्वारा आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई
संवाददाता_ सहयोगी सतीश कौशल
बलरामपुर-भाजपा द्वारा आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर घर जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। बैठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
महाराजगंज कस्बा के शिव मंदिर परिसर में मंडल का सीमित की बैठक आयोजित की गई। 30 जून तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि एक माह चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी है। जिसमें टीम भी गठित की गई है। टोली गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नव वर्ष के सफलतम पूर्ण होने का गुड़गान करेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव-गांव करेंगे जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ ले सके। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ताओं का है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर हुकुम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं की टीम गठित करके इस अभियान को सफल बनाने के लिए दायित्व दिया है। इस मौके पर नंदकुमार बर्मा प्रवेश कुमार मिश्रा पवन सिंह शैलेंद्र सिंह रामनाथ यादव नानबाबू यादव अटल वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद र
हे

0 Response to "भाजपा द्वारा आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई"
एक टिप्पणी भेजें