-->
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जलालगढ़ शाखा पर पतंजलि योगपीठ द्वारा किया शिविर का आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जलालगढ़ शाखा पर पतंजलि योगपीठ द्वारा किया शिविर का आयोजन।

 



 पूर्णिया जलालगढ़ : करे योग रहे निरोग दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। वही जलालगढ़ प्रखंड में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जलालगढ़ शाखा पर मेगा शिविर का आयोजन हुआ । जिसका आयोजन पतंजलि योगपीठ के सहयोग से संपन्न हुआ। इस योगाभ्यास शिविर में शुभम कुमार योग प्रशिक्षक सह शिक्षक ने योग का महत्व व्यस्त जीवन शैली में इनकी आवश्यकता आदि की चर्चा , परिचर्चा की, सभी स्वयंसेवक बंधुओं ,गणमान्य अतिथियों ने योगाभ्यास का लाभ लिया । इस अवसर पर प्रोफेसर श्री कमल किशोर जी, सतीश मांडीवाल जी ,श्री अशोक सिंह जी मंडल अध्यक्ष भाजपा , मुख्य शिक्षक श्री केदार नाथ ठाकुर, ओमप्रकाश यादव राकेश साह, अक्षय शर्मा ,योगेंद्र ठाकुर ,ललित शर्मा ,राहुल कुमार एवं स्वयंसेवक बंधुओं के अलावा कईयों ने योगाभ्यास का लाभ उठाया!

0 Response to "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जलालगढ़ शाखा पर पतंजलि योगपीठ द्वारा किया शिविर का आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article