-->
अलग-अलग मामलों में 2 महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल एक की स्थिति गंभीर

अलग-अलग मामलों में 2 महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल एक की स्थिति गंभीर


ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण



 योगापट्टी में अलग-अलग मामलों में 2 महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल एक की स्थिति गंभीर आपको बता दें कि भूमि विवाद सहित अलग-अलग मामलों में अलग-अलग पक्षों के बीच हुई मारपीट में 2 महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं जिसमें एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको रेफर कर दिया योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर शाहिद इकबाल ने बताया कि सोमवार कि देर रात थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी एक पक्ष के गुलाइची देवी एवं काशी यादव मारपीट में जख्मी हो गए हैं जिसमें गुलाइची देवी की स्थिति नाजुक देख कर उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है वहीं दूसरे पक्ष की अखिलेश यादव एवं विश्वनाथ यादव को भी जख्मी हो गए हैं उनका भी प्राथमिक उपचार कर बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है वहीं थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी किरण देवी मारपीट के दौरान जख्मी हालत में अस्पताल में पहुंचे उन दोनों का भी प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है घायल किरण देवी ने बताया कि उसके पड़ोस के लोग किसी बात को लेकर उसके ससुर को पीट रहे थे बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट की योगापट्टी थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

0 Response to "अलग-अलग मामलों में 2 महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल एक की स्थिति गंभीर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article