-->
केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन ने दिया महाधारणा

केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन ने दिया महाधारणा

 


गुरुवार को महागठबंधन के तरफ से महाधरना का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के विरोध महंगाई भ्रष्टाचार रोजगार के संदर्भ में रक्सौल ब्लॉक परिसर में 9 साल मोदी गवर्नमेंट की जनता बेहाल नारा के साथ यह धरना दिया गया। इस अवसर पर मौजूद धरना का प्रभारी सह लोकसभा के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, भाईचारा को खत्म कर दिया है। सरकारी नौकरी तो छोड़ दीजिए, प्राइवेट भी काम कहीं नहीं मिल रहा है। यह भेदभाव की राजनीति करती है। महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि मोदी सरकार जब सत्ता में आने से पहले हमारे देश के नौजवानों के साथ छल किया, झांसा दिया गया दो करोड़ नौकरी का, महंगाई कम करने का, विदेश से काला धन वापस लाने के लिए, रोजगार देने के लिए, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस की दाम कम करने के लिए, लेकिन बीजेपी जब सत्ता में आई तो सारा चीज उल्टा करते गई। आम जनता को महंगाई में धकेल दिया गया, खून चूसना शुरू कर दिया गया, किसानों को सही फसल के दाम का मूल नहीं मिल रहा है। श्री यादव ने यह भी कहा कि अभी सिंचाई का समय है, नहर में पानी भी नहीं आ रहा है और हमारे प्रतिनिधि का इस पर कोई भी ध्यान नहीं है। वही श्री यादव ने कहा कि मैं बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग करना चाह रहा हूं कि अविलंब स्मार्ट मीटर जो लगाया जा रहा है, इसको बंद किया जाए, अन्यथा इसके विरोध में बड़े पैमाने पर हम लोग आंदोलन करेंगे। आम जनता इसे त्राहिमाम-त्राहिमाम हो गया है, पैसा भरते-भरते लोग थक जा रहे हैं। वही दूसरी ओर पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सुरेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए बढ़ती हुई महंगाई पर सरकार की नाकामी बताया, जबकि नई शिक्षा नीति की भी आलोचना श्री यादव ने किया। उन्होंने कहा कि देश में केवल जाति और धर्म की राजनीति हो रही है, जबकि देश में तरक्की और विकास की जरूरत है। वही युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सह एमएलसी प्रतिनिधि प्रो. अखिलेश दयाल भी केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और उनके कई नीतियों को गलत बताया। कार्यक्रम का संचालन मनोरंजन तिवारी ने किया, जबकि जदयू के नगर अध्यक्ष शिव शंकर दास जी समापन ज्ञापन सौंपा। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव, कम्यूनिस्ट नेता रमाकांत आजाद, सीपीएम के प्रखंड के सचिव सम बिहारी तिवारी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, राजद नेता कक्कू उपाध्याय, जदयू नेत्री पूर्णिमा भारती, राजद नेता मदन शाह, जदयू नेत्री उषा श्रीवास्तव, नगर राजद नेता उमेश प्रसाद, राजद के जिला उपाध्यक्ष श्री मंजू साह, चंद्रशेखर साह, अनिल मिश्रा, साधु राम, मोहम्मद एजाजुल हक, मुराद आलम, ओम प्रकाश दास, अनुज पटेल, संजय यादव, झूलन पटेल, मुमताज खान, अजय यादव, संदीप कुमार, रामानंद यादव सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन ने दिया महाधारणा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article