-->
भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का गढ़बनेली बीडी जननी महाविद्यालय के प्रांगण से शानदार शुरुआत

भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का गढ़बनेली बीडी जननी महाविद्यालय के प्रांगण से शानदार शुरुआत



पूर्णिया गढ़बनेली भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन जो 30 मई से 30 जून तक अवधि में चलना है। इसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री कैलाश चौधरी जी माननीय केंद्र राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा का संदेश घर-घर पहुंचाना है। यह कार्यक्रम पूरे 1 महीने चलेगा। इस अवसर पर सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता का उत्साह देखते ही बनता था। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दिलीप जयसवाल सचेतक प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद सह प्रदेश प्रभारी (सिक्किम )श्री राकेश कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्णिया, श्री नवीन कुमार भाजपा पूर्व विधायक प्रदीप, दास जिला महामंत्री संजीव सिंह श्री सुरेश शर्मा ,उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार कसबा नगर परिषद,श्री सदानंद झा प्रखंड प्रमुख जलालगढ़ सह भाजपा नेता श्री अनिल ठाकुर समाज सेवी भाजपा युवा नेता के अलावा अपने अपने क्षेत्र से आए वार्ड पार्षद भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।

0 Response to "भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का गढ़बनेली बीडी जननी महाविद्यालय के प्रांगण से शानदार शुरुआत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article