जितिन प्रसाद ने 4084.97 लाख की 24 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
शाहजहाँपुर। उ.प्र. सेतु निगम द्वारा तिलहर में रेलवे क्रासिंग 334बी पर बनाये जा रहे उपरिगामी सेतु एवं लोक निर्माण विभाग की 4084.97 लाख की लागत से संयुक्त 24 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा तिलहर में किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में चारो ओर सड़को का जाल विछाया जा रहा है। सभी जनपदों में समान रूप से विकास को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गति दे रही है। आज प्रदेश में विभिन्न एक्सप्रेस वे का निर्माण प्रगति पर है। सड़क एक मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है, जिसके बिना किसी प्रदेश का विकास संभव नहीं है। हम प्रदेश में निवेश को और ज्यादा बढ़ाने के लिये निवेशकों को अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिये अपने विभाग माध्यम से पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। हम समय-समय पर प्रदेश में विभाग की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा कर कार्य की प्रगति को जानते रहते हैं। हम जब भी जिलों में भ्रमण करते हैं। हम परियोजनाओं को देखकर उसकी गुणवत्ता एवं समय सीमा की समीक्षा अवश्य करते हैं ताकि गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी परियोजनाओं को समय से पूरा किया जा सके। श्री प्रसाद ने कहा कि सड़कों एवं पुलों के निर्माण में कहीं भी धन की कोई कमी सरकार नहीं आने देगी। हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का एक आदर्श मार्गो वाला प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम को सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, विधायक सलोना कुशवाहा, चेतराम, वीर विक्रम सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाध्यक्ष के.सी.मिश्र, अरुण गुप्ता, वीरेंद्र पाल यादव, डी.पी.एस. राठौर, विनीत मिश्र, कौशल मिश्र, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग बरेली क्षेत्र के मुख्य अभियंता एस.के.तिवारी, सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबन्धक के.एन.ओझा, उप परियोजना प्रबन्धक विजयेंद्र कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता महेंद्रपाल, रथिन सिन्हा एवं प्रशान्त कठेरिया प्रमुख रूप से मौजूद थे।
जनपद शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

0 Response to "जितिन प्रसाद ने 4084.97 लाख की 24 परियोजनाओं का किया शिलान्यास"
एक टिप्पणी भेजें