जदयू के पंचायत स्तरीय ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम का हुआ आगाज
बुधवार, 30 अगस्त 2023
Comment
पताही प्रखण्ड के नोनफरवा पंचायत में महादलित प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुवलाल मांझी के दरवाजा पर जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यव्यापी अभियान ग्राम संसद: सद्भाव की बात राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा कार्यक्रम के तहत एक बैठक महादलित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ध्रुवलाल मांझी के अध्यक्षता में हुई, संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष मो. अमिरूल हक ने किया..!
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंजू देवी, महादलित प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुवलाल मांझी, बिहार प्रदेश के सलाहकार सह चिरैया विधानसभा प्रभारी हाजी अकिलुर्र रहमान,चिरैया विधानसभा प्रभारी शिवरानी कुमारी, जिला सचिव सह जदयू एमएलसी प्रतिनिधि लालबाबू सिंह उप प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, पदुमकेर पंचायत अध्यक्ष धीरज बैठा, अभय कुमार बैठा, लखिन्र्द बैठा , अवधेश बैठा, मंटू कुमार अलावा जदयू के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)
0 Response to "जदयू के पंचायत स्तरीय ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम का हुआ आगाज"
एक टिप्पणी भेजें