-->
लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी महिला चिकित्सक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।

लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी महिला चिकित्सक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।



 


लौरिया, संवादाता,आशीष,प च,बिहार।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में एक भी महिला चिकित्सक व शिशु रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से नगर पंचायत लौरिया सहित उन्नीस पंचायत के लोगों की हो रही है परेशानी।

स्थानीय लोगों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री व जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में महिला चिकित्सक व शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापित करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार लगभग तीन लाख की आबादी का मुख्यालय है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और इसमें एक भी महिला चिकित्सक व शिशु रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से लोग जिला मुख्यालय या अन्य शहर जाने को मजबुर है।

इस संबंध में जीतेन्द्र पांडे ललन शुकला रीतेश कुमार शशिशेखर शिवपुजन मुलायम यादव सहित युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री व जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए यहां महिलाओं व शिशु के लिए चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की है।

पत्र में यह बताया गया है कि प्रसव व शिशु के लिए एक भी चिकित्सक नहीं है जिससे लोगों की परेशानी होती है। यहां चिकीतसको की प्रतिनियुक्ति होने से लोगों को सहुलियत होगी।

0 Response to "लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी महिला चिकित्सक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article