लायंस क्लब द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर
उत्तर प्रदेश न्यूज डिजिटल
निखिल राज अनुमंडल ब्यूरों चीफ रक्सौल/ लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई द्वारा रक्सौल की धरोहर सूर्य मंदिर परिसर में सुबह 06.30 बजे से 10.30 बजे तक राहगीरों व स्थानीय गणमान्य सैकड़ों नागरिकों का पूर्व घोषित स्वास्थ के प्रति सजगता एवं जागरूकता अभियान के तहत रक्सौल के एस आर पी हॉस्पिटल व प्रबंधक सह लायंस सदस्य लायन संजय कुमार गुप्ता के सौजन्य से हॉस्पिटल के कुशल व प्रशिक्षित लैब तकनीशियनों डॉ.सुमन कुमार चौरसिया, शामली सिंह,सोनु कुमार, विपिन कुमार, राजीव कुमार व लायंस क्लब सदस्य सह वरीय चिकित्सक डॉ.एस.के.सिंह के नेतृत्व में मधुमेह जाँच शिविर लगाकर क्लब के सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, एलसीआइएफ काॅरडीनेटर सह मिडिया प्रभारी बिमल सर्राफ, नारायण रुंगटा, रंजन कुमार, पंकज वर्णवाल, नितीश कुमार, रमेश कुमार, आमोद कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार आदि की उपस्थिति में मधुमेह जाँच एवं रक्तचाप जाँच कर उचित परामर्श दिया गया। जिसकी जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष सह ज्वाइंट जिला जनसंपर्क अधिकारी लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मधुमेह जाँच पखवारा लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा पूरे विश्व में जागरूकता अभियान के तहत चलाया जा रहा है, क्योंकि आजकल हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली एवं खानपान में काफी बदलाव होने के कारण अधिकांशतः लोग मधुमेह,रक्तचाप तथा अनन्य प्रकार की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। जिसकी रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान के साथ- साथ जगह- जगह शिविर लगाकर जाँच करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया जाता है,जिससे लोगों को जागरूक कर मधुमेह वृद्धि दर कम करने का समुचित प्रयास किया जा सकता है। वहीं कुशवाहा एवं मिडिया प्रभारी सर्राफ ने मधुमेह जाँच शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय प्रबुद्धजनों तथा एस आर पी हॉस्पिटल की सराहनीय भूमिका के लिए तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
मधुमेह जाँच में अधिकतम बिना कुछ खाए लोगों में एकसठ वर्षीय हरिपूजन प्रसाद का 278 एवं न्यूनतम बयालीस वर्षीय अफताब हुसैन का 81 तथा रक्तचाप अधिकतम अठ्ठासी वर्षीय जगदीश राय का 150/70 व न्यूनतम 35वर्षीय ओम जी दास का 90/60 दर्ज किया गया। नि: शुल्क जाँच शिविर में स्वत: अपनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों ने मधुमेह एवं रक्तचाप जाँच करवाने में उत्सुकता व तत्परता दिखाई। अध्यक्ष श्री चौरसिया ने लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322 ई द्वारा निरंतर समाजसेवी क्रियाकलापों को प्रमुखता से सदैव करते रहने का संकल्प दोहराया।

0 Response to "लायंस क्लब द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर"
एक टिप्पणी भेजें