-->
भाकपा के बैनर तले सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार व सरकार की मनमानी रवैये के खिलाफ लौरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

भाकपा के बैनर तले सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार व सरकार की मनमानी रवैये के खिलाफ लौरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

 



लौरिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।


भाकपा के बैनर तले सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार व सरकार की मनमानी रवैये के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा सीपीई ओम प्रकाश क्रांति व संचालन अंचल सचिव गिरजा शंकर ठाकुर ने किया। श्री क्रांति ने कहा कि सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर लगाम लगाने की तत्काल जरूरत है। केन्द्र सरकार को गरीब विरोधी बताते हुये कहा कि महंगाई गरीब मजदूर किसानों का कमर तोड़ दिया है। फिर भी सरकार बेखबर होकर दिल्ली में रंगरेलियां मना रही है। इस बीच एक चौबीस सूत्री मांगों का स्मार पत्र बीडीओ एस प्रतीक को दिया गया। मांग पत्र में संविदा कर्मियों की सेवा स्थाई करने। सुखे की स्थिति में किसानों के सभी कर्ज माफ करने।मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान अविलंब करने। किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ करो तथा गन्ना का मूल ₹500 प्रति किंटल करो ,मनरेगा योजना मजदूरी ₹500 ,और 60 से ऊपर उम्र के सभी लोगों को 3000 मासिक पेंशन, लौरिया के सब्जी फल मांस मछली विक्रेता के लिए अस्थाई जगह , सभी विद्यालयों व कॉलेजों में शिक्षकों को बहाल करने।अस्पतालों की लचर व्यवस्थाओं का सुधार करने और दाखिल खारिज परिमार्जन के नाम पर अंचल कार्यालय में मची लूट पर रोक लगाने। पर्चाधारियों के पर्चा वाली जमीन पर कब्जा दिलाने आदि मांगें शामिल थे। धरना को चंदन राव,सुनील राम,शंभू पांडे, गिरजा शंकर ठाकुर,सुनील राम,गंगा वर्मा, मो तारिक अनवर,गीता देवी,विजय पासवान,विनोद राम समेत कई अन्य मौजूद रहे।

0 Response to "भाकपा के बैनर तले सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार व सरकार की मनमानी रवैये के खिलाफ लौरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article