-->
लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में लगा रोजगार मेला।

लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में लगा रोजगार मेला।

 

लौरिया, संवादाता, आशीष, प च,बिहार।


जीविका कार्यालय लौरिया के तत्वाधान में "



रोजगार - सह- मार्गदर्शन मेला" का आयोजन प्रखण्ड परिसर लौरिया प्रखंड परियोजना प्रबंधक लालन कुमार के अध्यक्षता में किया गया।

850 अभ्यर्थियों ने किया नौकरी हेतु रजिस्ट्रेशन।

मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर अनुमंडल पदाधिकारी,जिला परियोजना प्रबंधक "जीविका", प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंडपंचायती राज पदाधिकारी, माननीय प्रमुख महोदय के द्वारा किया गया।

जीविका दीदियों द्वारा सभी अथियो का स्वागत चंदन तिलक लगा कर एवं अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। दीदियों द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी अथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, माननीय प्रमुख साहब,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सर के द्वारा किया गया। 

आज के रोजगार मेला हजारो तदाद में अभ्यर्थी शामिल हुए और रोजगार हेतु कुल 805 अभ्यर्थियों द्वारा निबंधन कराया । आज मेला कुल 15 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए जिसमे डॉन बास्को, ओरियन सिक्योरिटी, G4S, शिव सक्ति बायोटेक, DDU-GKY, इत्यादि ।

कार्य-क्रम के आयोजन में सभी जीविका कर्मी क्षेत्रीय समन्वयक अभिमन्यु दुबे, मैनाटांड़ से आये AC बैद्यनाथ कुमार, रोजगार प्रबंधक विकाश रंजन ,लेखपाल आदर्श कुमार, कार्यालय सहायक राजन कुमार, सामुदायिक समन्वयक आरिफ अली,अमरेंद्र कुमार,निरंजन कुमार,शिल्पी कुमारी, प्रियंका कुमारी, और जीविका कैडर मुना कुमार,जयप्रकाश ,हेमंत,सुनील,आदिशामिल हुए।मंच संचालन AC अभिमन्यु दुबे द्वारा किया गया।

0 Response to "लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में लगा रोजगार मेला।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article