एसएसबी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेश न्यूज डिजिटल
निखिल राज अनुमंडल ब्यूरों चीफ रक्सौल/ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 47 वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल द्वारा नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय, भेलाही में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम 2023-24 के अन्तर्गत 25 ग्रामीण युवकों के लिए चलाए जा रहे मुर्गी पालन प्रशिक्षण की समाप्ति पर समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी द्वारा कहा गया कि 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वर्तमान में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात है, जो अपनी विभिन्न ड्यूटियों के साथ–साथ स्थानीय जनता के लिए अपने कार्यक्षेत्र के इलाकों में समय- समय पर नागरिक कल्याण सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन कराती है। इस क्रम में शनिवार को 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टी. एच. बसंता सिंह की अध्यक्षता में सभी प्रशिक्षुओ को प्रमाण पत्र तथा 10 देशी मुर्गी के चूजों का वितरण किया गया। साथ ही प्रशिक्षुओ के उज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। इस अवसर पर समवाय प्रभारी निरिक्षक दीपक दारा राम विनय सिंह सरपंच भेलाही, अध्यापक मो. अलाउद्दीन, गाँव के प्रसिद्ध व्यक्ति, स्थानीय प्रशिक्षु एवं बल कार्मिक आदि उपस्थित थे।

0 Response to "एसएसबी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें