 
लौरिया नगरपंचायत की बैठक में कई महत्वपूर्ण कार्यों पर वार्ता हुई।
गुरुवार, 21 सितंबर 2023
 Comment 
लौरिया,संवादाता,आशीष,प च,बिहार।
लौरिया नगर पंचायत नगरवासियों के सुख सुविधा में शरीक होना चाहता है। उनके अधिकारों को उनतक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उक्त बातें गुरुवार को नगर पंचायत के सभागार में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए सभापति सीता देवी ने कही। उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों को आश्वस्त किया कि दीपावली पर्व के पहले सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लग जाएगाऔर नगर पंचायत का सभी वार्ड स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा।
नगर पंचायत की सभापति श्रीमती सीता देवी ने बताया कि इस बार बैठक में उप सभापति और सभी वार्ड सदस्यों के समक्ष निर्णय लिया गया कि नगर वार्ड में स्ट्रीट लाइट, हर चौक चौराहों पर हाई मास्क
लगाना, नगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग मशीन की खरीदारी करना, संपति कर की वसूली करना , वाहन पार्किंग, सैरात वसूली के कार्यों को अमलीजामा पहनाना आदि पर मुहर लगी है। बैठक में हाई मास्क,स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग मशीन आदि की खरीदारी पुरी पर्दाशिता के साथ होगी, जहां सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद,, उप सभापति किशोरी देवी, वार्ड सदस्य मुरारी साह,अजय कुमार मिश्रा, तनवीर हैदर,भागवत सिंह,धनवंती देवी, रोबैदा खातून, खुशबू रानी,प्रेमा देवी, शोभा देवी,गीता देवी, अखिलेश कुमार, राहुल ओझा, पुष्कर कुमार , विकास कुमार आदि थे।

0 Response to "लौरिया नगरपंचायत की बैठक में कई महत्वपूर्ण कार्यों पर वार्ता हुई।"
एक टिप्पणी भेजें