-->
चाहें नीति हो या नेतृत्व, भारत की नारी शक्ति ने देश में किया साबित, किसी भी क्षेत्र में कम नहीं - विजया सिंह

चाहें नीति हो या नेतृत्व, भारत की नारी शक्ति ने देश में किया साबित, किसी भी क्षेत्र में कम नहीं - विजया सिंह

उत्तर प्रदेश न्यूज डिजिटल



ब्यूरो चीफ _ विनोद ठाकुर 

प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार स्थित मधुबनी प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कक्ष में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने की खुशी में भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विजया सिंह ने कहा कि देश की माताओं - बहनों को पीएम मोदी द्वारा दिये गए इस ऐतिहासिक एवं अनुपम उपहार के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने वाले मोदी सरकार की यह निर्णय आने वाले समय में एक विकसित, समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा। भाजपा नेत्री ने कहा कि चाहे नीति हो या नेतृत्व , भारत की शक्ति ने देश में साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में महिला कम नहीं है। नारी शक्ति के सहयोग व सामर्थ्य के बीना एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव नहीं है। कहा कि देश की महिलाओं की सपने पुरा करने का सौभाग्य भाजपा सरकार ने दी है। प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला महामंत्री सोना देवी, नीतू गुप्ता, माधुरी देवी, धनेश्वरी देवी, खैरा नेशा, मजैमूल नेशा, अमरुन नेशा, एकमी देवी समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

0 Response to "चाहें नीति हो या नेतृत्व, भारत की नारी शक्ति ने देश में किया साबित, किसी भी क्षेत्र में कम नहीं - विजया सिंह "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article