-->
भारत - नेपाल सीमा के लोगों ने भुकंप के झटका महसूस किया

भारत - नेपाल सीमा के लोगों ने भुकंप के झटका महसूस किया


वाल्मीकि नगर से कृष्णा कुमार कि रिपोर्ट। 




भारत - नेपाल सीमा के लोगों ने भुकंप झटका को महसूस किया।वाल्मीकि नगर व पड़ोसी देश नेपाल में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह लगभग 7 बजकर 24 मिनट पर अचानक धरती हिलने लगी। यह झटका लगभग चार से पांच सकेंड तक रहा। इस दौरान घरों में रखे बेड, टेबुल, कुर्सी,टीवी,पंखा, मोटर साइकिल आदि हिलते नजर आए। लोगों के समझते - समझते झटके आने बंद हो गये। इसके बाद लोग एक दूसरे से भूकंप के सबंध में जानकारी लेते नजर आये। वही कुछ लोग दुबारा भूकंप आने के भय से सहमे व सतर्क नजर आए। हालांकि दुबारा भूकंप के झटके नही आने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस भूकंप से कहीं से किसी तरह के हताहत व नुकसान की खबर नही है।

0 Response to "भारत - नेपाल सीमा के लोगों ने भुकंप के झटका महसूस किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article