-->
महाअष्टमी पर नर देवी माता व पुजा पंडालों में दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

महाअष्टमी पर नर देवी माता व पुजा पंडालों में दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।


वाल्मीकि नगर से कृष्णा कुमार कि रिपोर्ट।




वाल्मीकि नगर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रधालु की उमड़ी भीड़।शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी पर नर देवी माता व पुजा पंडालों में दर्शनों को लेकर नरदेवी स्थान, हरैया कोर्ट स्थान,चम्पा माइ स्थान के अलावा विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की काफी देखी गई। माता के दर्शन व पूजा अर्चना को लेकर रविवार की सुबह से ही नर देवी स्थान व पंडालों में श्रद्धालुओं के आने कि सिलसिला जारी रहा। लोगों की भीड़ को देखते हुए वाल्मीकि नगर पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी मुस्तैदी पूजा व पंडालो के पास देखी गई। सभी पूजा पंडालो पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल कि तैनाती देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों व पुजा पंडालों पर भारी संख्या में लोगों ने महाअष्टमी के अवसर पर पर माता की पूजा अर्चना की। वहीं नवरात्र को लेकर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। थाना अध्यक्ष विजय कुमार राव ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पूजा पंडालों समेत अन्य स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि कहीं से भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो।

0 Response to "महाअष्टमी पर नर देवी माता व पुजा पंडालों में दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article