**रोजा पुलिस द्वारा पोर्टल की सहायता से गुम हुये दो मोबाइल फोन को ट्रेस कर सकुशल मोबाइल मालिक को वापस कराये गये**
मंगलवार, 7 नवंबर 2023
Comment
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन मे गुम हुये मोबाइल फोन की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के परिपेक्ष्य मे एवं पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जयसवाल व क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना रोजा पुलिस द्वारा पोर्टल की सहायता से शिकायतकर्ता राकेश पुत्र भोजराम निवासी बल्लिया थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर का मोबाइल फोन रेडमी 9 पावर व हरजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी डींगरपुर अरसलानी थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर का मोबाइल फोन वीवो Y20 जो कुछ महीने पहले गुम हो गये थे को ट्रेस कर सकुशल बरामद कर प्रभारी निरीक्षक रोजा राजीव कुमार द्वारा मोबाइल मालिकों को वापस कराये गये ।
जनपद शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

0 Response to "**रोजा पुलिस द्वारा पोर्टल की सहायता से गुम हुये दो मोबाइल फोन को ट्रेस कर सकुशल मोबाइल मालिक को वापस कराये गये**"
एक टिप्पणी भेजें