घर में घुसा स्पेटिकल कोबरा सांप को देख मचा अफरा तफरी।
गुरुवार, 30 नवंबर 2023
Comment
वाल्मीकि नगर से/ कृष्णा कुमार / ब्लौक रिपोर्ट/जिला पश्चिम चंपारण/बिहार।
इन दिनों वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में सांप के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि गुरुवार को वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गौलचौक निवासी चन्दन कुमार के घर मे स्पेटिकल कोबरा सांप के निकलने से अफरातफरी मच गई। घर वाले के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई।सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वंरक्षी आजाद कुमार के नेतृत्व में वन कर्मिय मणिभूषण कुमार ,विजय कुमार गुप्ता, अमरेश चौधरी, अभिषेक गुप्ता आदि वन कर्मियों के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंच कर स्पेटिकल कोबरा सांप को कडी़ मशकत के बाद पकड़कर वीटीआर को वन परिसर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

0 Response to "घर में घुसा स्पेटिकल कोबरा सांप को देख मचा अफरा तफरी।"
एक टिप्पणी भेजें