-->
मानसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाकर बढ़ाया हमीरपुर का गौरव

मानसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाकर बढ़ाया हमीरपुर का गौरव


जवाहर नवोदय विद्यालय राठ से कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई, सिसोलर निवासी राजकुमार गुप्ता की बेटी हैं मानसी

हमीरपुर जनपद के थाना सिसोलर स्थित किशनू बाबू शिवहरे


महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक राजकुमार गुप्ता की बेटी मानसी गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। मानसी ने कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय राठ, हमीरपुर से की है। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में प्रवेश हासिल किया। मानसी की इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया जा रहा है। उनकी उपलब्धि से सिसोलर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने मानसी और उनके पिता राजकुमार गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

UPN TV न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ कपिल देव यादव की रिपोर्ट

0 Response to "मानसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाकर बढ़ाया हमीरपुर का गौरव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article