दवा व्यवसायी के घर से 11 लाख का आभूषण व डेढ लाख नगद की चोरी
पुनीत कुमार पाण्डेय
जिला क्राईम ब्यूरो
पश्चिम चम्पारण
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत पुलिस जिला बगहा के नगर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला से हुई हैं। दवा व्यवसायी मनीष कुमार के द्वारा नगर थाना की पुलिस को सुचना दिया गया कि उनकी घर मे चोरी हुई है नगर थाना के अवर निरीक्षक अमन कुमार अपने दल बल के साथ घटाना स्थल पहुंच कर छान बीन कर रहें हैं। आस पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहें हैं।
दवा व्यवसायी मनीष कुमार ने एक लिखित आवेदन नगर थाना को दिया जिसमें उन्होने लिखा हैं कि मैं अपने परिवार के साथ ससुराल साली की हल्दी में उत्तर प्रदेश के सिसवा बाज़ार गए हुऐ थे। जब आज वहा से वापस आए और दरवाजा नहीं खुल रहा था कड़ी मेहनत के बाद दरवाजा खुला हैं और देखा की पिछे से कोई अन्दर आया हुआ था। और अन्दर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जिसमें 11 लाख का आभूषण और डेढ लाख नगद की चोरी हुई हैं। बताते चलें की कुछ दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के छोटकी पट्टी बडगांव में एक ही रात में तीन घरों में चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थीं। जिसका पुलीस अभी गुत्थी सुलझा ही हरी थी फिर चोरों ने उसी गांव में चोरी किया। जिससे साफ पता चलता है की पुलिस कैसे काम कर रहीं हैं। बताते चलें की अभी दिवाली के बाद से अब तक दो घरों में चोरों ने चोरी किया हैं जिसका पुलिस अभी तक पता लगा रहीं हैं। इस तरह की घटनाएं लगातर घट रहीं हैं। अब लग रहा हैं की चोरों के डर से लोगों को घर छोड़ कर शादी विवाह में जानें से कतरा रहें हैं। लोगों में चर्चा हैं की लग रहा है फिर से जंगल राज आ गया है।
वैसे नगर थाना पुलिस चोरो को पकडने के लिए प्रयत्नशील है बहुत जल्दी चोर पुलिस की गिरफ्त मे होगे

0 Response to "दवा व्यवसायी के घर से 11 लाख का आभूषण व डेढ लाख नगद की चोरी"
एक टिप्पणी भेजें