-->
इको विकास समिति अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सचिव ,और उपसचिव का चुनाव स्थगित।

इको विकास समिति अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सचिव ,और उपसचिव का चुनाव स्थगित।


वाल्मीकि नगर/कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/पश्चिम चंपारण/ बिहार।




विटीआर वन प्रमंडल दो के वनवर्ती गांव दरुवाबारी में शुक्रवार को आम सभा के माध्यम से इको विकास समिति अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सचिव , और उपसचिव का चुनाव किया जाना था ।

जिसके लिए प्रभारी वनपाल गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वनकर्मी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और सरपंच और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण आमसभा के लिए इकट्ठे हुए । ग्रामीणों में लक्ष्मीपुर निवासी किसान मनोज साह ने वन्य जीव से हुए खासकर बंदर के द्वारा फसलों के नुकसान और वन्य जीवों के हमले में ग्रामीणों के जख्मी होने और मुआवजा नहीं मिलने का मामला जोर-जोर से उठाया। वहीं शिवलहा गांव निवासी नीरज कुमार ने वन विभाग में कैटल गार्ड की नियुक्ति के लिए शिवलहा गांव की उपेक्षा और विकास करने के मामले में उपेक्षा करने का आरोप लगाया। 

मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने ग्रामीणों को ईडीसी के महत्व के बाबत विशेष जानकारी दी। और सहयोग की अपील की।

ग्रामीणों ने दरुआबरी ,शिवलहा और कनघुसूरी में अलग-अलग ईडीसी चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। शोर शराबा के कारण वन विभाग के गजेंद्र सिंह के द्वारा विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में अगले आदेश तक ईडीसी का चुनाव स्थगित करने की बात कही।इस बाबत

श्री सिंह ने बताया कि ईडीसी के अध्यक्ष का चुनाव ग्रामीण द्वारा निष्पक्ष रूप से किया जाता है ताकि आपसी तालमेल से वन संपदा और वन्य जीव की नुकसान की संभावना कम कर दी जाए। वनवर्ती क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। शोर शराबे के कारण अगले आदेश तक चुनाव स्थगित किया गया है।

0 Response to "इको विकास समिति अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सचिव ,और उपसचिव का चुनाव स्थगित।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article