-->
नगर पंचायत लौरिया के वार्ड 3 मोकरी मोहल्ले में एन एच पर लगे जलजमाव से मुक्ति हेतु हुई नाले की सफाई।

नगर पंचायत लौरिया के वार्ड 3 मोकरी मोहल्ले में एन एच पर लगे जलजमाव से मुक्ति हेतु हुई नाले की सफाई।

 आशीष, जिला मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण बिहार।




बरसात के दिनों से ही लौरिया मोकरी मोहल्ले में एन एच पर नाली अवरुद्ध होने से जलजमाव की समस्या रहती थी।इस संबंध में इओ लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में लौरिया के सफाई एजेंसी द्वारा लगभग तीन घंटे के कड़ी मेहनत के बाद बंद नाले की सफाई होने से जलजमाव से मुक्ति मिली।

इस संबंध में इओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया की नाला का मार्ग अवरूद्ध हो गया था जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गया था जिससे मोहल्ले सहित आस पास के दुकानदार परेशान थे।इस संबंध में सफाई एजेंसी के सफाई कर्मचारी व जेसीबी के सहायता से नाले की सफाई की गई जिससे अब जलजमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो पायेगा। वहीं इस नाले की सफाई नियमित होगी ताकि एन एच सात सौ सताइस पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके। मौके पर इओ लक्ष्मण प्रसाद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि लड्डू सिंह,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धनंजय कुमार एजेंसी के अधिकारी गोपाल वर्मा सहित मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।

0 Response to "नगर पंचायत लौरिया के वार्ड 3 मोकरी मोहल्ले में एन एच पर लगे जलजमाव से मुक्ति हेतु हुई नाले की सफाई।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article