सात जोड़ा बैल के साथ एक मवेशी तस्कर गिरफ्तार।
वाल्मीकि नगर / कृष्णा कुमार / ब्लॉक रिपोर्टर/पश्चिम चंपारण/बिहार।
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के धनहीया रेता से सात जोड़ा बैल के साथ एक मवेशी को रविवार की सुबह एस एस बी 21वीं वाहिनी रमपुरवा सीमा चौकी ई कंपनी ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर रामपुरवा सीमा चौकी ई कंपनी के मुख्य आरक्षी विनोद सैनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। कि नेपाल से भारत की ओर अवैध तरीका से सात जोड़ा बैल लाया जा रहा है। इस सुचना को गंभीरता से लेते हुए, मुख्य आरक्षी विनोद सैनी के नेतृत्व में जवानों को टीम को उक्त स्थान पर भेजा गया। जहां धनहीया रेता के समीप मवेशी तस्कर मवेशी को मारते हुए ले जाते दिखे। एसएसबी के जवानों को देख मवेशी तस्कर भागने लगे तभी एसएसबी के जवानों द्वारा उसे दौड़ कर पकड़ लिया गया और इसके बाद एसएसबी द्वारा मवेशी तस्कर एवं सात जोड़े बैल के साथ वाल्मीकि नगर थाना को सौंप दिया गया। इधर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया की कुल 7 जोड़े बेल एवं एक मवेशी तस्कर गिरफ्तार है, मवेशी तस्कर की पहचान गुड्डू कुमार पिता हरिश्चंद्र शाह उम्र लगभग 18 वर्ष भेड़ीहाड़ी रहुआ टोला निवासी के रूप में हुआ है। आवेदन के आलोक में मवेशी तस्कर के विरुद्ध थाना काण्ड संख्या126/23 के तहत प्राथमिक दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कि जा रही है।

0 Response to "सात जोड़ा बैल के साथ एक मवेशी तस्कर गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें