एचपीसीएल चीनी मिल लौरिया ने अपने क्षेत्र के किसानों के खाते में 4 दिसम्बर तक का भुगतान किया गया।
बेतिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
एचपीसीएल चीनी मिल लौरिया ने अपने क्षेत्र के किसानों के खाते में चार दिसम्बर तक लगभग छतीस करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
इस संबंध में महाप्रबंधक अंजय पवार ने कहा की दस नवम्बर से पेराई सत्र शुरू हुआ था चार दिसम्बर तक कुल चौबीस दिनों का गन्ना भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है । वहीं लगभग एक लाख क्विंटल चीनी तैयार किया जा चुका है वहीं बारह लाख क्विंटल गन्ना की पेराई किया जा चुका है तथा बीस लाख लीटर इथेनाल बनाया गया है।
गन्ना का भुगतान ससमय कराना एचपीसीएल की प्राथमिकता है इस संबंध में महाप्रबंधक ने कहा की भुगतान किसानों का ससमय किया जा रहा है जिससे उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।। वहीं किसानों को गन्ना का उन्नत प्रमेद लगाने की सलाह दी। मौके पर गन्ना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

0 Response to "एचपीसीएल चीनी मिल लौरिया ने अपने क्षेत्र के किसानों के खाते में 4 दिसम्बर तक का भुगतान किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें