-->
मोबाइल झपट्टामार की घटनाओं में हुआ इजाफा ।

मोबाइल झपट्टामार की घटनाओं में हुआ इजाफा ।

 



बेतिया,आशीष मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण बिहार।



बेतिया इन दोनों बेतिया नगर में मोबाइल छिनताई की घटनाओं में बेतहाशा हिज़ाफा हो गया है।आए दिन राहगीरों के छीनें जा रहें हैं मोबाइल।

शाम होने के साथ ही मोबाइल छीनने वाले गिरोह बेतिया शहर के विभिन्न गलि मुहल्ले तथा चौक चौराहों पर सक्रिय हो जाते हैं। ज्यादातर ये घटनाएं नजर बाग पार्क से लेकर पूरा राज देवड़ी में घट रही है। 

वहीं अभी तक दर्जनों राहगीरों के मोबाइल छीनें जा चुके हैं। बात करते जा रहे लोगों से पहले से घात लगाए बैठे बाइक पर सवार कम उम्र के ये शातिर बदमाश मोबाइल छीनकर रफू चक्कर हो जाते हैं। ज्यादा तर देखा जा रहा है इन घटनाओं‌ के अंजाम देने में 14 से 16 वर्ष के नए उम्र के लड़के‌ होते हैं। नगर थाने से महज दो सौव गज कि दूरी पर‌ रविवार की शाम करीब 6:00 बजे इलम राम चौक निवासी उमा कुमार जो की अपने घर में ही किराना दुकान चलाता है। बाजार से खरीददारी कर लौटने के क्रम में राज देवड़ी से द्वारा देवी चौक जाने वाली रोड में डॉक्टर विजय मंगल देव‌ के क्लीनिक के समीप ‌बाइक पर सवार दो सातिर बदमाश सरेआम उसके हाथों से मोबाइल छीन कर भाग निकले। लेकिन ‌अभी तक एक भी मोबाइल छिनताई गिरोह का एक भी सदस्य नहीं पकड़ा जाना आश्चर्यच की बात है।

0 Response to "मोबाइल झपट्टामार की घटनाओं में हुआ इजाफा ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article