टेंपू ने एक साइकिल चालक में ठोकर मारी और एक बगल से आते तीर्थयात्री बस में टकराया,दो जख्मी।
बस और टेंपू को जप्त कर थाना लाया गया।
करीब 4 दर्जन तीर्थयात्री परेशान।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
टेंपू चालक ने पहले साइकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मारी, पकड़ाने के भय से वह और तेज रफ्तार में टेंपू को भगाने के चक्कर में तीर्थयात्री बस से साइड लेने के क्रम में दुघर्टना का शिकार हो गया। आनन फानन में राहगीर छटपटा रहे साइकिल सवार वृद्ध और टेंपू चालक चालक को स्थानीय अस्पताल ले गए। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल रेफर कर दिया। इधर स्थानीय पुलिस बस, टेंपू और साइकिल को थाना में सुरक्षा की दृष्टि ले गई है। घटना कैथवलिया लौरिया मार्ग में स्थित दूबोलिया की है। साइकिल सवार,टेंपू और बस तीनों लौरिया की ओर आ रही थी। घायलों में साइकिल सवार वृद्ध की पहचान चनपटिया प्रखंड के मुशहरी बिजबनिया गांव के रामगोपाल साह के रूप में हुई है, जिनका दोनों पैर फैक्चर होने की बात बताई जा रही है। वे लौरिया चीनी मिल में चालान के लिए जा रहे थे तो दूसरे टेंपू चालक की पहचान दुबोलिया के अखिलेश गिरी के रुप में हुई है।
वहीं यूपी के गोरखपुर के करीब पांच दर्जन तीर्थयात्री नेपाल के जनकपुर से सीता माता का दर्शन कर लौरिया लऊर बाबा का दर्शन करने जा रहे थे, जहां रास्ते में यह घटना हो गई। वे पुलिस से गुहार लगाते हुए देखे गए कि हमारी गाड़ी में टेंपू ने ठोकर मारी है। हमें आप सहयोग दें। सभी तीर्थ पर्यटक थानापरिसर में हैं। पुलिस का भी कहना है कि यदि आपमें दोष नहीं है तो आपको सकुशल विदा किया जाएगा।


0 Response to "टेंपू ने एक साइकिल चालक में ठोकर मारी और एक बगल से आते तीर्थयात्री बस में टकराया,दो जख्मी।"
एक टिप्पणी भेजें