कानू एकता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ शहर के मौजे स्थित एक आवासीय परिसर में शनिवार को कानू समाज के लोगों की एक बैठक वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि साहेब कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 7 जनवरी को मोतिहारी के बापू सभागार में होने वाले कानू एकता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गयी। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि कानू समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए जो कार्यक्रम रखा गया है, वे हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। उक्त सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की सहमति बनी। इस दौरान मौजूद सदस्यों में से अलग-अलग पंचायतों में टीम गठित किया गया, जो 7 जनवरी को मोतिहारी में होने वाले कार्यक्रम में लोगों को चलने के लिए प्रेरित करेंगे।बैठक में निर्णय लिया गया कि रक्सौल विधानसभा से करीब 150 चार पहिया वाहन जाएगी। जहां कानू एकता समाज अपने चट्टानी एकता का परिचय देंगे। सभी लोगों को सुबह सात बजे स्टेशन रोड में पहुंचने की अपील की गयी। मौके पर विनोद कुमार, अनिल कुमार कानू, सुनिल कुमार, कृष्णा प्रसाद नेताजी, डा. गौतम कुमार, भोला साह, निपू गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, धर्मनाथ प्रसाद, वर्मानंद प्रसाद, विजय प्रसाद, विनय कुमार, पप्पू कुमार, आत्मा राम, जोखन साह सहित सैकड़ों की संख्या में कानू समाज के लोग मौजूद थे।

0 Response to "कानू एकता सह सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान"
एक टिप्पणी भेजें