लौरिया अंग्रेजी शराब 442 पीस खेत से बरामद।
लौरिया,प्रिन्स,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
स्थानीय पुलिस ने सरेह में छुपा कर रखे 442 पीस विदेशी शराब को जप्त की है , जिसे पुलिस ने 79.56 लीटर शराब के रूप में कनवर्ट कर बताई है। इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार को रात में गुप्त सूचना मिली कि नगर के चांडाल चौक के लिंकरोड से रामनगर लोरिया जोड़ने वाले सड़क में नूनियाटोला चौक से गन्ना लादकर चीनीमिल जाने वाले मार्ग के सरेह में शराब का कार्टून छुपाकर रखा हुआ है। त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा डीएन ठाकुर एक टास्क फोर्स ले कर छापेमारी के लिए पहुंचे। सरेह में जाने पर एक खेत में शराब का कार्टून मिला , जिसे पुलिस जप्तकर थाना लाई। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि कार्टून खोलने पर विभिन्न भेरायटी का 180 एमएल का 442 पीस विदेशी शराब मिला, जो 79.56 लीटर शराब हुआ। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द शराब छुपाकर रखने वाले कारोबारी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कारोबारी जितना चालाक है, उससे कहीं अधिक पुलिस बुद्धि में होशियार है। हम बहुत जल्द इस शराब कांड का भी उद्भेदन कर देंगे, क्योंकि शराब के कारोबार करने वाले को पुलिस किसी भी कीमत पर रहम करने वाली नहीं है।

0 Response to "लौरिया अंग्रेजी शराब 442 पीस खेत से बरामद।"
एक टिप्पणी भेजें