लौरिया मैं सेविकाओं द्वारा आंगनबाड़ी बालविकास कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रखंड की कुछ सेविकाओं द्वारा बालविकास कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व ओमप्रकाश क्रांति ने किया। धरना को संबोधित करते हुए सेविका कुमारी सुधा ने कहा कि जिस सेविका का चयन रद्द किया गया है, उसे वापस किया जाए। जो सेविका या सहायिका हड़ताल पर है , उसे मानसिक और शारीरिक यातना देकर सरकारी कार्यों को करने के लिए विवश नहीं किया जाए। यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी उस विभाग के प्रताड़ित करने वाले अधिकारी की होने की बातें सेविकाओं द्वारा कही गई। उन्होंने मांग किया कि सरकार अविलंब हड़ताल में गई सेविकाओं और सहायिकाओं से वार्ता कर हड़ताल को वापस कराए और सारा विभागीय कार्य पटरी पर लौट आए। धरना प्रदर्शन में शामिल सेविकाओं में कुमारी सुधा, सुंदरम देवी,आरती कुमारी,,मधुलिका देवी,स्नेहलता, सहित कई सेविकाओं के पति शामिल थे।

0 Response to "लौरिया मैं सेविकाओं द्वारा आंगनबाड़ी बालविकास कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें