-->
बैगलेश-डे पर बच्चों ने किया योगाभ्यास

बैगलेश-डे पर बच्चों ने किया योगाभ्यास

 




निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत राजकीय नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सोनारटोला चैनपुर में बैगलेश-डे पर शनिवार को स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।

बता दें कि योगाभ्यास के लिए रेड कार्पेट पर बच्चों ने अनुलोम- विलोम, भ्रस्तिका, भ्रामरी, कपालभाति प्राणायामों एवं शवासन, भुजंगासन, बालासन आदि आसनों का अभ्यास किया। साथ ही योग की महत्ता से अवगत हुए। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक शिव शंकर गिरि ने बताया कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। मौक़े पर शिक्षक उमेशचंद्र सहनी, रींकी कुमारी सहित प्रसून कुमार, विकास कुमार, प्रिंस कुमार, मंदिप कुमार, सज्जन कुमार, चन्दन कुमार, अजीत कुमार, वर्षा कुमारी, सोनम कुमारी, पूनम कुमारी , अन्नु कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।

0 Response to "बैगलेश-डे पर बच्चों ने किया योगाभ्यास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article