एक किलो गांजा के साथ एक मोटरसाईकिल सवार तस्कर गिरफ्तार
वाल्मीकिनगर /कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/पश्चिम चंपारण/बिहार
पुलिस जिला बगहा के वाल्मीकिनगर टंकी बाजार से सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संदेह के आधार पर एक मोटरसाईकिल चालक की मोटरसाईकिल रोक कर जांच की जिसमे मोटरसाईकिल सवार तस्कर के पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने उक्त तस्कर को किया वाल्मीकिनगर थाना के सुपुर्द। बताते चले कि शुक्रवार की संध्या पांच बजे 21वी वाहिनी गंडक बराज कंपनी के चार जवान जडेजा जयवंत, इंद्रजीत चौहान, अमीत सिंह तोमर, राजकुमार साह के साथ उपनिरीक्षक मोहिन्द्र सिह बाजार पेट्रोलिंग के लिए निकले हुए थे ,उन्हे गुप्त सूचना मिली की एक आदमी लाल रंग की मोटरसाईकिल साइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी०आर०22ए० वाई०7851है पर सवार होकर चौतरवा से वाल्मीकिनगर आ रहा है मोटरसाईकिल सवार को आता हुआ दे एस०एस०बी के जवानो ने उसे रोका और स्थानीय लोगो समक्ष तलाशी ली जिस क्रम मे मोटरसाईकिल सवार के पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर उपस्थित उपनिरीक्षक मोहिन्द्र सिह ने तुरंत वाल्मीकिनगर नगर थाना को सुचना दी और तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहा उसकी पहचान सूरज कुमार पिता सीता राम उम्र 30 वर्ष घर लव कुश घट वाल्मीकिनगर वार्ड संख्या-1थाना वाल्मीकिनगर के रूप मे हुई। गिरफ्तार तस्कर को वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष द्वारा जांच पड़ताल के साथ अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है

0 Response to "एक किलो गांजा के साथ एक मोटरसाईकिल सवार तस्कर गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें