तीन बच्चों की माँ, अपने आशिक के संग हुई फरार तो पुलिस ने पकड़ा
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023
Comment
निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/स्थानीय थाना क्षेत्र के तीन बच्चों की मां अपने आशिक के संग फरार हो है, इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने उक्त मामले को लेकर दिनांक 18/12/2023 को एक प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए छापेमारी शुरू की। जिसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वह नेपाल से मेन रोड से होकर रक्सौल मार्केट के तरफ जाने वाली है। तभी एक स्पेशल टीम गठित कर एस.आई. एकता सागर और कुछ पुलिस बल के साथ जांच शुरू कर दी गई, तभी रक्सौल के बट्टा चौक के समीप उक्त महिला को पुलिस अपने गिरफ्त में लेकर पुछताछ शुरू कर दिया। उसके बाद उसे मोतिहारी न्यायालय में बयान के लिए भेजा गया है।

0 Response to "तीन बच्चों की माँ, अपने आशिक के संग हुई फरार तो पुलिस ने पकड़ा"
एक टिप्पणी भेजें