लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में भाकपा का धरना प्रदर्शन।
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023
Comment
,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
आज गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव गिरिजाशंकर ठाकुर ने किया। इन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों की दुश्मन है। उन्होंने अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार से मांग की कि सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे। चुनाव में इवीएम की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग कर चुनाव कराया जाए। केंद्र सरकार बीते दिनों संसद में जो 141 सांसदों का निलंबन की है,उसे वापस ले। उन्होंने अपनी मांगें राष्ट्रपति से की है। इसके बाद गिरिजाशंकर् ठाकुर के नेतृत्व में गंगा वर्मा, मो तारिक अनवर, हृदया ठाकुर ,राजुद्दीन मिया, सुनील राय आदि का एक शिष्टमंडल प्रखंड कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा।

0 Response to "लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में भाकपा का धरना प्रदर्शन।"
एक टिप्पणी भेजें