-->
सुरक्षित शनिवार: स्कूली बच्चों को दी गयी स्वच्छता की जानकारी

सुरक्षित शनिवार: स्कूली बच्चों को दी गयी स्वच्छता की जानकारी

 

•पानी से हाथ धोने के सात चरण होते हैं: डॉ.कुमार मनीष




निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल /प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत राजकीय नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सोनारटोला चैनपुर में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के सुरक्षित शनिवार अभियान के तहत शनिवार को बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारियां समारोहपूर्वक दी गयी। बता दें कि उक्त समारोह में आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट पारा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रक्सौल से संबद्ध डॉ.कुमार मनीष को बाल सांसदों ने अंगवस्त्र एवं पुष्पी-पौधे देकर सम्मानित किया। बाल सांसदों का नेतृत्व प्रधानमंत्री प्रसून कुमार ने किया। समारोह की शुरुआत बिहार गीत से हुई। संचालन प्रधान शिक्षक शिव शंकर गिरि ने किया। उक्त बाबत डॉ.मनीष ने बच्चों को निमोनिया एवं सर्दी-खांसी, जुकाम,आंख और त्वचा का संक्रमण, चेचक से खतरे तथा इसके बचाव के तरीकों की जानकारियां दी। साथ ही खाने के पहले और शौच के बाद साबुन-पानी से हाथ धोने के सात चरणों की व्याख्या की। समारोह में शिक्षक उमेशचंद्र सहनी, रींकी कुमारी एवं जूनियर डाक्टर सुमित कुमार,धीरज कुमार,परवेज, श्वेता कुमारी, अर्चना कुमारी सहित विकास कुमार, प्रिंस कुमार, मंदिप कुमार, सज्जन कुमार, वर्षा कुमारी, संध्या कुमारी, सोनम कुमारी, पूनम कुमारी, अन्नु कुमारी, निधि कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे शामिल थे।

0 Response to "सुरक्षित शनिवार: स्कूली बच्चों को दी गयी स्वच्छता की जानकारी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article